सुसनेर। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना द्वारा रविवार को देर शाम को उपलब्ध पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च महाराणा प्रताप चौराहे से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य एवं संवेदनशील मार्गों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में एसडीएम सर्वेश यादव एवं एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैंस सहित पुलिस अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह मार्च आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुजरा।
होली पर्व से पहले एसडीएम व एसडीओपी की मौजूदगी में निकला फ्लैग मार्च