इंदौर में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा

पुलिस ने वाहन जब्त किया, ड्राइवर पर एफआईआर

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के राऊ इलाके में अइ रोड पर रविवार को पुलिस ने मवेशी के मांस से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में बजरंग दल के लोग जमा हो गए और उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर थाने भिजवा दिया।
राऊ पुलिस के मुताबिक पकड़े गए ड्राइवर जमील मांस को चंदन नगर से बंबई बाजार ले जा रहा था। जांच के दौरान उसके पास से केटोमेंट (परिवहन/काटने से संबंधित) की रसीदें भी मिली हैं। हालांकि पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है।

सैंपल जांच के लिए बुलाया गया वेटनरी दल मामले की पुष्टि के लिए मांस के सैंपल जांच हेतु वेटनरी डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस प्रकार का है और आगे क्या कार्रवाई होगी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मांस के स्रोत और परिवहन की वैधता को लेकर जांच की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment