नई दिल्ली।अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजराइल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है।
पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई युवक घायल भी हैं।ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अबू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं।इधर, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।