फ ाग गीतों और फ ूलों की होली संग मना फाग उत्सव विजयवर्गीय महिला मंडल का आयोजन

शुजालपुर। कंचन विहार कॉलोनी में शुजालपुर विजय वर्गीय महिला मंडल के तत्वावधान में फ ाग उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक फ ाग गीत गाते हुए गुलाल और फू लों की होली खेली। पूरे आयोजन स्थल पर रंग, उमंग और उत्साह का वातावरण बना रहा। उत्सव के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए राधा-कृष्ण थीम पर आधारित विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। लकी गेम एवं राधा-कृष्ण थीम गेम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह नृत्य एवं गरबा प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अध्यक्ष ममता विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की सफ लता पर सभी महिलाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment