दंपति ‘डिजिटल अरेस्ट, 1.15 करोड़ ठगी:ATS बताकर दी गिरफ्तारी की धमकी, बंधक बनाया

इंदौर।शहर में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपति से 1 करोड़ 15 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना हीरानगर पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 80 वर्षीय विजय सक्सेना और उनकी पत्नी सुमन सक्सेना (77वर्ष ), निवासी बजरंग नगर, इंदौर के मोबाइल पर 15 नवंबर 2025 को वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुणे एटीएस मुख्यालय का अधिकारी ‘चंद्रभान सिंह’ बताया। उसने दावा किया कि सुमन के नाम से जम्मू में एचडीएफसी बैंक खाते में 70 लाख रुपए की संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है और मामला आतंकवाद से जुड़ा है।वीडियो कॉल पर ‘जांच’ का ड्रामा आरोपियों ने लगातार वीडियो कॉल कर महिला और उनके पति को कथित पूछताछ के नाम पर घंटों बैठे रहने को मजबूर किया। उन्हें धमकी दी गई कि सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी होगी, संपत्ति जब्त होगी और बच्चों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।डर के माहौल में आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक संबंधी दस्तावेज मंगवा लिए। इसके बाद दो अलग-अलग बैंक खातों के नंबर देकर कहा कि जांच पूरी होने तक रकम “सुरक्षित ट्रांजैक्शन” के रूप में ट्रांसफर करनी होगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment