इंदौर। तिलक नगर इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर के यहां लाखों की चोरी की वारदात हो गई। तीन माह बाद जब अलमारी का लॉकर खोला तो उन्हें जानकारी लगी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर बुधवार को दर्ज की है। वही अब संदेह के आधार पर पुलिस उनके यहां काम करने वाले आधा दर्जन नौकरों से पूछताछ करेगी।तिलक नगर पुलिस ने बताया कि 70 साल के डॉक्टर राजकुमार मुंदडा निवासी साहिला एलाईट ग्रेटर ब्रजेश्वरी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के मामले में एफआईआर की है। डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि उनके घर की अलमारी से बिना लॉक टूटे मोती वाला सोने का हार, झुमका सेट, सोने के कंगन, हीरे का ब्रेसलेट, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी के बर्तन ओर नकदी रुपए गायब हो गए।उन्होने बताया कि 12 फरवरी को जब उन्होने लॉक खोला तो अलमारी के अदंर कोई जेवर नही थे। जबकि अलमारी का लॉक भी नही टूटा था।डॉक्टर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके यहां करीब आधा दर्जन कर्मचारी साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के लिए आते है। उन्होंने एक कर्मचारी को चॉबी की जानकारी होने की बात भी बताई। पुलिस ने इस मामले में सभी कर्मचारियों के नाम पते की जानकारी ली है। अब पुलिस डॉक्टर के यहां चोरी को लेकर आगे उनसे पूछताछ कर सकती है।
डॉक्टर के घर से लाखों के आभूषण चोरी:3 माह बाद पता चला, नौकरों से पूछताछ करेगी पुलिस