कानड़। रजक समाज द्वारा संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सोमवार को पचलाना रोड़ पर आयोजित किया गया। जयंती समारोह की शुरूआत संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद, राधेश्याम बरेठा अध्यापक द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसलिए सभी को संगठित होकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। समाज के लोगों ने बाबा के बताए स्वच्छता, सेवा को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाबूलाल करवा , प्रकाश बरेठा, दिनेश बरेठा, रामेश्वर बरेठा, अशोक करवा, सूरज बरेठा, विष्णु बरेठा,दिपक बरेठा, जितेन्द्र बरेठा, रोहित बरेठा, सहित रजक समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संत गाडगे महाराज की 150 जयंती मनाई