एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला बोला- मुझे मरना है, छात्रा के शव से भी दरिंदगी, हैवानियत सुन रो पड़ी एसआई

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पुलिस एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया के खिलाफ सबूत जुटा रही है। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया।

एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और शिवांशु जोशी जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने सादा कागज मांगा। कागज मिलने पर आरोपी ने लिखा कि उसने गलत किया और उसके हाथों अनर्थ हो गया। उसने लिखा कि वह छात्रा से प्यार करता था और अब उसे मरना है। वह पुलिस से टइअ छात्रा से मिलवाने की बात करता है।

मुंबई में भी लिख चुका है ऐसा बयान- पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई के अंधेरी थाने में भी पुलिस अधिकारियों से सादा कागज लेकर इसी तरह की बातें लिख चुका है। आरोपी यूट्यूब पर आत्महत्या के तरीके भी सर्च कर चुका है, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की। थाने में आरोपी अन्य आरोपियों से कहता है कि उसने यूट्यूब पर वकील और पुलिस से संबंधित वीडियो देखे हैं। वह कहता है कि जेल में रहकर पढ़ाई करेगा और केस से बाहर आ जाएगा। उसने एक आरोपी से यह भी पूछा कि उसे कितनी सजा हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी व्यवहार में सामान्य दिखने की कोशिश कर रहा है।

परिजनों से छात्रा के सामान की कराई पहचान- इधर, सोमवार को पुलिस ने छात्रा की छोटी बहन और चचेरी बहन को थाने बुलाकर छात्रा के सामान की पहचान कराई। उनसे आरोपी और छात्रा के संबंध, मुलाकात और घर आने-जाने के बारे में जानकारी ली गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बाणगंगा क्षेत्र में रहता था और अक्टूबर में द्वारकापुरी में रहने आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पहले से नशा करता था, लेकिन उसने यह बात छात्रा से छिपाई थी।

हाथ पांव बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटा- द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी पीयूष धामनोदिया से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पीयूष ने हत्या के बाद भी छात्रा से दरिंदगी की थी। वह पहले से ही हत्या का मन बना चुका था और झगड़ा होने पर गला घोंटने के लिए रस्सी खरीदकर रख ली थी। पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीने पर चाकू से वार किए। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी शराब लेकर आया। इसके बाद उसने फिर छात्रा के शव के साथ दरिंदगी की। बयान दर्ज करते समय एक महिला एसआई भावुक हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाई घंटे तक छात्रा के साथ रूम में रहा था पीयूष- पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले। जांच में पता चला कि आरोपी 10 फरवरी को ढाई घंटे तक कमरे में रहा। वह छात्रा के साथ रूम में आते व हत्या के बाद बैग लेकर जाते दिखाई दिया है। आरोपी ने बताया कि ढाई घंटे किस तरह से उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की। घटना वाले दिन 10 फरवरी को छात्रा ने अस्वस्थ होने के कारण साथ जाने से मना किया था, लेकिन आरोपी बात करने के बहाने उसे साथ ले गया था।
चरित्र पर आरोप: आरोपी ने कहा कि छात्रा एक एप से युवकों से बात करती थी, इसलिए मुझे लगा कि धोखा दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मुंबई में छात्रा का मोबाइल तोड़ दिया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment