खाचरोद। कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता उज्जैन में सम्पन्न हुई जिसमें पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद एवं कुश्ती कोच डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा बालिका पहलवानों को लगातार नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की बदौलत 42 किलोग्राम वजन वर्ग में शिवानी बैरागी पहलवान तथा 39 किलोग्राम वजन वर्ग में चंचल लोहार पहलवान विजेता हुई तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर के लिए अपना चयन करवाया और अपने खाचरोद नगर का नाम रोशन किया। इन दोनों बालिका पहलवानों के राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन होने पर पवन पुत्र व्यायामशाला के अध्यक्ष राकेश राठौड़ सचिव प्रकाश राठौड़ ओमवीर सिंह भदौरिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद जी भरावा ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी।
राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में शिवानी बैरागी एवं चंचल लोहार का हुआ चयन