रमजान से पहले दुबई पहुंच रहे पाकिस्तान के भिखारी:एक के पास लाखों की संपत्ति, 3 लग्जरी कारें

दुबई।रमजान से पहले दुबई में विदेशी, खासतौर पर पाकिस्तानी भिखारियों की आमद के चलते पुलिस ने बड़े पैमाने पर धर-पकड़ शुरू कर दी है। इस अभियान के दौरान एक ऐसे भिखारी को पकड़ा गया है जो लाखों की संपत्ति के अलावा 3 लग्जरी कारों का मालिक है।संदिग्ध और आपराधिक घटना विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अली सलेम अल शम्सी के अनुसार, ये धोखेबाज जनता की उदारता का फायदा उठाकर पैसे कमाते हैं। बाजार में छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने एक भिखारी की चटाई के नीचे से 25,000 दिरहम (6 लाख रुपए से ज्यादा) बरामद किए।वहीं, टूरिस्ट वीसा पर आए एक एशियाई व्यक्ति के पास से 5 लाख रुपए बरामद किए। ये व्यक्ति मस्जिदों के पास भीख मांगता था और सहानुभूति के लिए अपने दो साल के बच्चे को साथ रखता था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment