कर्मचारी की हत्या में दो पकड़ाए:शराब पीने के बाद उतारा था मौत के घाट, फुटेज से पकड़े आरोपी

इंदौर। भागीरथपुरा में 11 फरवरी (बुधवार) को एक कारखाने के कर्मचारी का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा हुआ मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अवैध सबंध, लूट और रजिंश को लेकर जांच की। कई फुटेज देखने के बाद दो हत्यारों की पुलिस ने पहचान कर उन्हें पकड़ा है।शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद-डीसीपी राजेश व्यास ने भागीरथपुरा में हुई खोजराम नारगे की हत्या के मामले में अलग-अलग टीमें बनाई थी। जिसमें खुलासा करते हुए दो आरोपी भरत निवासी भागीरथपुरा और उसके साथी को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान उनका विवाद हुआ था। इसके चलते दोनों ने खोजराम की हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद भाग गए थे। पुलिस की टीमें लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसके बाद दोनों आरोपियो को हिरासत में लिया गया।

घर से मटन लेने निकला था फिर नहीं लौटा-खोजराम मूल रूप से छतीसगढ़ का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, बच्चे और बहन है। हत्या की सुबह बहन ने ही मौके पर जाकर भाई के शव की पहचान की थी। उसने बताया था कि परिवार एक फ्रेम बनाने के कारखाने में काम करता है। 10 फरवरी की रात भाई खोजराम ने शराब पी थी। वह मटन लेने की बात कर दुकान पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। अफसर इस हत्याकांड को लेकर और खुलासे करेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment