मुख्यमंत्री ने जिले की लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की

आगर मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वाराशनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इस अवसर पर आगर मालवा जिले की 1,13,838 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 16,75,83,800 रुपये की राशि अंतरित की गई। जिले में इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लाड़ली बहनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। मासिक किस्त की राशि प्राप्त होने पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment