शा.एकीकृत मा.वि. पर्वतखेड़ा में कक्षा 8वी के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

महिदपुर। महिदपुर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पर्वतखेड़ा में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई एवं करियर मार्ग दर्शन दिया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन भी कराया गया। छात्राओं द्वारा विद्यालय को महापुरुष की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय में अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक साथी अशोक कुमार जैन, शाला प्रभारी प्रकाशसिंह पवैया, शिक्षक राहुल कुमार माल ,नसीरउद्दीन नागोरी एवं अतिथि शिक्षक भंवरलाल राठौर, अंकित दसोरा साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी कपिल जोशी ने दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment