नारानिया गांव में तुलसी विवाह कार्यक्रम आयोजित

सारंगपुर। नारानिया गांव में तुलसी विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वर पक्ष की ओर से समाजसेवी शिवनारायण रहे। वधू पक्ष की ओर से फूलसिंह पटेल नारानिया द्वारा विवाह आयोजित किया गया। जिसमें सभी ग्रामीणों के सहयोग से शिवनारायण बारात लेकर पहुंचे। जिसका जगह जगह ग्रामीणों ने भगवान सालिगराम की की बारात का स्वागत किया। बारात में दूल्हा बने सालिगराम की महाराज को बैंड बाजे के साथ नाचते हुए तुलसी माता के पिता बने फूलसिंह पटेल के घर पहुंचे जहां बारात की भव्य आगवानी हुईं और अनुमानि सामुनि को रश्म अदा की गई। सालिगराम तुलसी विवाह में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमे सभी में सहभोज किया। अध्यात्म और धार्मिक कार्यक्रम से गांव खुशियां छा गई, हर घर में जैसे कोई त्योहार हो मेहमानों के साथ बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जहां वैदिक रीतिनीति से सालिगराम की का अग्नि को साक्षी मानकर तुलसी माता के साथ फेरे लिया और विदाई में तुलसी के पिता ने सभी मेहमानों का साफा पहनाकर विदाई दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment