.. बच्चों के सामने पिता ने किया सुसाइड मासूम पैर पकड़ कहते रहे पापा रुक जाओ; फंदे पर झूला

इंदौर।रावजी बाजार इलाके में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चे पिता के पैर पकड़कर कहते रहे “पापा रुक जाओ… मत करो…” लेकिन उसने उन्हें धक्का देकर खुद को फंदे के हवाले कर दिया।बच्चों के चीखने-रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। गेट तोड़कर अंदर देखा तो युवक फंदे पर लटका था और दोनों बच्चे सहमे हुए रो रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया।

होटल में काम करता था युवक- रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मनोज पिता कल्याण जाटव (निवासी राधा गोविंद का बगीचा) के रूप में हुई है। वह किराए के मकान में रहता था और सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी- मृतक के साले भूरा जाटव ने बताया कि शुक्रवार रात पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह एक साल की बेटी को लेकर रिश्तेदार के यहां चली गई थी। इसके बाद हम वहां मिलने पहुंचे और मिलकर वहां से निकल गए थे। पता नहीं इन्हें क्या हुआ, इन्होंने फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में तीन साल का सेमिस और दो साल का कालू मौजूद थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment