शादी समारोह में हो रहा घरेलू गैस का उपयोग, नियमों की हो रही अनदेखी

सारंगपुर। शहर में नियम विरुद्ध हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल को कोई देखने और टोकने वाला नहीं होने से कायदे कानून की धज्जियां उडाई जा रही हैं। घरेलु गैस का उपयोग मरीज गार्डनों में शादी ब्याह एवं सामूहिक भोज को बनाने में किया जा रहा है। दरअसल घरेलू, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में अंतर है। वर्तमान में घरेलू उपयोग के सिलेंडर 928 रुपये का है, जिसमें 14 किलो गैस आती है। 54 रुपये सब्सिडी ग्राहक के खाते में जा रहे है। जो कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहा है। जबकि व्यावसायिक सिलेंडर लगभग 1800 से 2000 रुपये के आसपास में 19 किलो गैस आती है। इस पर सब्सिडी का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में सब्सिडी वाले सिलेंडर की गैस सस्ती कीमत में आंकी जाती है। जबकि व्यावसायिक लगभग 100 रुपये प्रतिकिलो पडती है।
250 के आसपास व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में व्यावसायिक गैस के कनेक्शन लगभग 250 से 300 है बावजूद इसके महीने में मात्र 12 से 15 ही व्यवसायिक सिलेंडर लोगों द्वारा खरीदे जाते है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की खपत हर महीने 7 हजार से अधिक होती है। सूत्रों की माने तो कई होटल, ढाबा संचालक व्यावसायिक सिलेंडर का कनेक्शन तो लेते हैं, लेकिन एक बार नीले रंग का सिलेंडर, व्यावसायिक लेने के बाद इसमें घरेलू सिलेंडर से गैस रिफीलिंग कराते हैं। यह सब इसलिए किया जाता है कि कहीं कोई शिकायत न करे।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment