भोपाल।भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाले साइको मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है। वह सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया।20 हजार रुपए का इनाम था, 5 टीमें तलाश में जुटी थीं-आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच अयोध्या नगर और पिपलानी पुलिस की अलग-अलग 5 टीमें जुटी थीं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।इसके साथ ही उसे पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जानकारी जुटा रहे थे। पुलिस ने शहर में बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डेटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी।100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए-कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लेड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर पुलिस आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंची थी। आरोपी भोपाल में मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है।तीन छात्राओं को बनाया था निशाना-सिरफिरे देवेंद्र अहिरवार ने 29 जनवरी की रात पत्नी से विवाद किया था। इसके बाद बाइक पर सवार होकर निकला। भानपुर ब्रिज के रास्ते आरोपी अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में पहुंचा।
छात्राओं पर कटर से हमला, साइको-मैन गिरफ्तार:पत्नी से विवाद के बाद बनाया निशाना,