एथेलेटिक में विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

बड़नगर। उज्जैन सहोदय स्कूल्स कॉम्पलेक्स द्वारा आयोजित एथेलेटिक प्रतियोगिता में नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 14 सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके अंतर्गत नगर के विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल के तनिष्क यादव 60 मीटर स्प्रिंट दौड़ व वेदांश भाटी 60 मीटर बाधा दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर नगर व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन तथा जिले के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था प्रबंधक मनोज संगतानी , निर्देशक विश्वास संगतानी संस्था प्राचार्या इन्दु पंजाबी द्वारा प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment