उज्जैन।महाकाल लोक और महाकाल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी अब होमगार्ड के जवानों को मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद महाकाल मंदिर के लिए होमगार्ड की 4 विशेष कंपनियों के गठन के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है।होमगार्ड मुख्यालय भोपाल से इनकी भर्ती के लिए आधिकारिक मंजूरी का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जा चुका है। यह भर्ती राज्य स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जाएगी।गृह विभाग इन पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी करने के निर्देश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को देने वाला है।जवानों का कहीं और नहीं होगा ट्रांसफर- होमगार्ड के इस स्पेशल कैडर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन जवानों का ट्रांसफर कहीं और नहीं होगा। ये जवान कॉल ऑफ और कॉल ऑन से मुक्त रहेंगे। होमगार्ड में भर्ती होने वाले ऐसे जवान अपने पूरे सेवाकाल के दौरान केवल महाकाल मंदिर में ही सेवाएं देंगे।इससे उन्हें मंदिर की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा बारीकियों का विशेषज्ञ बनने में मदद मिलेगी। मामले में होमगार्ड के अफसरों का कहना है कि महाकाल मंदिर के लिए होमगार्ड की चार कंपनियों की भर्ती के लिए मंजूरी मिली हैं। 488 पदों पर ESB के जरिए भर्ती होगी। गृह विभाग को विज्ञापन जारी करने के लिए पत्र लिखा है।
महाकाल लोक में 488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात: मंदिर की सुरक्षा के लिए ESB करेगा भर्ती;