
दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देश के जवानों को समर्पित है। उन्होंने फिल्म की सफलता और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना की। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनके बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने विशेष रूप से उज्जैन आए हैं।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी और सिम्मी यादव ने अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत और सम्मान किया। मंदिर प्रशासन ने उनके लिए सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की।उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी इससे पहले 19 जनवरी 2025 को भी अपने बेटे अहान शेट्टी और परिवार के साथ महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने हर वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का वचन दिया था। अपने वचन के अनुसार इस वर्ष 21 जनवरी को भी उन्होंने महाकाल दरबार में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अभिनेता ने भगवान कालभैरव मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।