महिदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141 में स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर, झारडा गोगापुर एवं शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया।
स्थानीय राजपूत धर्मशाला में विधानसभा स्तर के कार्यकतार्ओं को आमंत्रित कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक महेश परमार एवं क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व कार्यकतार्ओं का जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारा शाल एवं पुष्प माला से सम्मान अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश परमार ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है। देश को आजाद करने से लेकर देश को विकास की राह पर आगे ले जाने में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसको इस देश की जनता कभी भूल नहीं सकती है। आज हम लोग गर्व महसूस करते हैं कि उस गौरवमयी इतिहास रखने वाले संगठन के सदस्य और कार्यकर्ता है।
क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सर्वहारा वर्ग की लड़ाई लड़ते हुए देश को आजाद करने से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके लिए यह देश और उसकी जनता सदैव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रति कृतज्ञ रहेगी। हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमें ऐसा संगठन मिला है ।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र व्यास, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मंडोरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय कैलाश बगाना, भारत शर्मा, कमलसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश सचिव नागुलाल मालवीय, यूंका अध्यक्ष शैलेंद्र डोडिया आदि नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूरी विधानसभा क्षेत्र से आए नेताओं व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी से उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने विधायक के साथ में स्नेह भोज किया। आभार विधानसभा यूंका उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान ने व्यक्त किया।
कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस गौरवमयी आयोजन
