सुसनेर। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशीराम प्रजापति (गणित विभाग) ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही वैदिक गणित की विभिन्न सरल विधियों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में दीपिका पंवार, स्तुति जैन, गुंजन जैन, वंशिका जैन, देवेंद्र माली, मानव परिहार एवं सुमित चरण ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. आर. व्ही. गुप्ता, डॉ. आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन, श्रद्धा पांडे, डॉ. रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल, मुकेश कुमार दांगी, बद्रीलाल डाबी सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामकुमार अंजोरिया ने व्यक्त किया।
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन
