कानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीप्रकाश के निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। श्रीप्रकाश के निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है।
कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
