154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें, पीके की जन सुराज बेअसर रही
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार शाम एग्जिट पोल आए। 17 एजेंसियों के पोल आॅफ पोल्स में बिहार में एनडीए को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है।
243 सीटों की विधानसभा में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 83 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा 75 सीटें मिलने का दावा है, जबकि कांग्रेस को 13 सीटें बताई जा रही हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है। उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 68.5% मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।
