कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत: 4 दिन तक लापता रहने के बाद घर लौटे तो निगल लिया जहर; 2.50 लाख रुपए के कर्ज से थे परेशान

कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत: 4 दिन तक लापता रहने के बाद घर लौटे तो निगल लिया जहर; 2.50 लाख रुपए के कर्ज से थे परेशान

इंदौर। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना चंदन नगर क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मंशाराम सिलोदरे (60), निवासी राजनगर के रूप में हुई है। सोमवार सुबह एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, मंशाराम सिलाई का काम करते थे और उन पर करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज था। पिछले कुछ दिनों से वे तनाव में रहने लगे थे। मंगलवार को वे घर से निकले और चार दिन तक लापता रहे। शुक्रवार रात जब लौटे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने जहर खाया था।

मंशाराम के बेटे धर्मेंद्र सिलोदरे ने बताया कि पिता पर कर्जदारों का लगातार दबाव था। वे फोन पर पैसे लौटाने की मांग करते थे। धर्मेंद्र ने कहा, “पिता ने कभी किसी कर्जदार का नाम नहीं बताया। बस कहते थे कि कर्ज मेरा है, मैं चुका दूंगा।” इसी बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और दो पोते हैं।


इधर, पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाई — समय रहते बचाई गई जान

इंदौर में ही छत्रीपुरा क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली।

पुलिस के अनुसार, सोनाली (30) पति गोलू धाकड़ ने बच्चों की फीस भरने के लिए दो महीने पहले अपनी मां की बुआ से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। रुपये लौटाने में देरी होने पर रविवार को बुआ घर पहुंचीं और विवाद करने लगीं। इससे परेशान होकर सोनाली ने फांसी लगा ली, लेकिन परिवार ने तुरंत उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, सोनाली की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस सोमवार को अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज करेगी।

टीम दै‌निक अवंतिका

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment