उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नाखेड़ी में गुरूवार-शुक्रवार रात शासकीय रास्ते से निकलने की बात पर विशाल पिता आत्माराम यादव और तेजूलाल पिता भैरूलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार के 11 लोग घायल हुये है। एक पक्ष से घायल तेजूलाल पिता भैरूलाल, प्रभुलाल पिता अम्बाराम, अमरदीप पिता शिवनारायण, गणेश पिता कालूराम, भैरूलाल पिता धन्नालाल, शायर बाई पति तेजूलाल, शिवनारायण पिता भैरूलाल को घायल होने पर उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष से विशाल पिता आत्माराम यादव, आत्माराम पिता पर्वत यादव, लखन पिता बहादूर, मनीषा पति आशीष यादव और आरती पति विशाल यादव घायल हुए है। जिनका उपचार घट्टिया अस्पताल में कराया गया। रात में विशाल की ओर से पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं शुक्रवार शाम उज्जैन चरक अस्पताल में भर्ती तेजूलाल के परिजनों के बयान दर्ज कर क्रास प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों परिवारों के बीच तलवार-लाठी और थप्पड़ मुक्के चले थे। तेजूलाल का कहना था कि शासकीय रास्ते पर विशाल के परिवार ने गाड़ी खड़ी कर रखी थी। निकलने का रास्ता नहीं होने पर गाड़ी हटाने के लिये कहा तो हमला कर दिया।
संबंधित समाचार
-
सरगना की तलाश में पश्चिम बंगाल गई जीआरपी
उज्जैन। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ चैन स्नेचिंग करने वाली पश्चिमी बंगाल... -
उज्जैन ईओडब्ल्यू की मंदसौर में ट्रेप कार्रवाई -रिश्वत लेने शिकंजे में आये सरपंच दंपति
उज्जैन। नक्शे के अनुरूप निर्माण अनुमति का प्रमाण पत्र देने के एवज में सरपंच दंपति रिश्वत... -
डॉक्टर और कर्मचारी के साथ 3.10 लाख की धोखाधड़ी साइबर ठगों ने फिर 2 खातों से किया ट्रांजेक्शन
उज्जैन। आॅनलाइन साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक बार फिर डॉक्टर और...