उज्जैन। आगररोड पर ग्राम नजरपुर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में 12 साल के बालक कान्हा पिता करण बंजारा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची थी, घायल बालक को चरक अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घट्टिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन से होना सामने आई है। बालक का परिवार मूलरूप से ग्राम कलेसरा का रहने वाला है, लेकिन कुछ समय से नजरपुर में निवास कर रहा है। मृतक बालक के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। संभवत: बालक अकेला जा रहा था, उसी दौरान दुर्घटना हुई है। गांव वालों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कराया गया है।
संबंधित समाचार
-
राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में शादी के दौरान विवाद फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प, कुर्सियां-बर्तन चले
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल... -
उज्जैन-नागदा में रेस्क्यू कर 26 नाबालिग छुड़ाए, रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान
ट्रेन में अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर... -
दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ महीना
उज्जैन। वर्ष 2026 का ज्येष्ठ महीना (2 मई – 29 जून) अधिक मास (मलमास) के दुर्लभ...