नई दिल्ली। भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले हादी मतार (27 साल) को 25 साल की सजा सुनाई गई है। उसे फरवरी में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने हत्या की कोशिश और हमले का दोषी माना था। मतार ने अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान रुश्दी पर चाकू से 15 वार किए थे। रुश्दी के सिर, गर्दन, धड़ और बाईं हथेली पर गंभीर चोटें आई थीं। उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। नस कट जाने से एक हाथ लकवाग्रस्त हो गया था। इसके अलावा उनके लीवर और आंतों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था।
सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को 25 साल की सजा
