उज्जैन।महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप की मदद ली है। नववर्ष की तरह इस बार भी वाहनों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और आईटी टीम मिलकर मैप रूट को नियंत्रित करेगी। जहां भीड़ अधिक होगी या पार्किंग फुल हो जाएगी, वह रास्ता या पार्किंग लोकेशन मैप पर दिखाई नहीं जाएगी, ताकि ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन सुचारु रखा जा सके।10 लोगों की टीम तैयार कर रही खास मैप-एडिशनल एसपी राहुल देशमुख ने बताया…
Read MoreCategory: उज्जैन
फसल बचाने तार फेंसिंग में छोड़ा करंट, मासूम की मौत:खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव,
उज्जैन।उज्जैन से करीब 17 किमी दूर पिपलिया बिछा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के घर के पास एक किसान ने जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट वाली तार फेंसिंग कर रखी थी। खेलते समय बच्चा करंट वाले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पंवासा थाना प्रभारी गुमर सिंह मंडलोई ने बताया कि 11 वर्षीय अरकान शाह कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से…
Read Moreपांच माह से गठन का राज्य बाल अधिकार आयोग
उज्जैन। प्रदेश में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अधिकारों को सरंक्षित करने वाला राज्य बाल अधिकार आयोग पांच माह से गठन का इंतजार कर रहा। आयोग का गठन नहीं होने से कई प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं। शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और बच्चों के हितों का हनन हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने से संस्थाएं भी मनमानी कर रही हैं। हालांकि आयोग का गठन करने के लिए आवेदन जमा करा लिए गए हैं। अभी आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है। उक्त प्रोफाइल में से…
Read Moreपुलिस ने मोबाइल दिये तो चेहरे पर आई मुस्कान -5 दिन में बड़नगर पुलिस ने खोज निकाले
उज्जैन। पांच दिन में गुम हुए 3 मोबाइल बड़नगर पुलिस ने कुछ दिनों में ही खोज निकाले। पुलिस को पड़ताल के लिये 30 किलोमीटर का सफर भी तय करना पड़ा। धारकों को मोबाइल लौटाये गये तो उनके चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और पुलिस के प्रति भरोसा भी दृढ हुआ। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुम मोबाइल खोज निकालने का अभियान चलाया जा रहा है। उनके थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को ग्राम उबराडिया में रहने वाले कन्हैयालाल पिता…
Read Moreगिरोह में शामिल थी सास, सिहोर जेल में बंद मिले 3 साथी उत्तरप्रदेश से गिरफ्त में आई 9 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन
उज्जैन। शादी के 9 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन सास के साथ ढाई माह बाद उत्तरप्रदेश के आगरा से पुलिस की गिरफ्त में आ गई। गिरोह के 3 सदस्य सिहोर जेल में बंद मिले। जिसमें से 2 को प्रोटेक्शन वारंट जारी कराकर पूछताछ के लिये लाया गया। महिदपुर थाना एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को सौगानी कालोनी में रहने वाले हर्षद पिता सुनील मेहता 32 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिव्या गंधर्व के माध्यम से उसने अपनी शादी के लिये रिश्ता तय किया था।…
Read Moreचने की फसल का नुकसार करने पर युवक ने क्रुरता की हद पार की बिजली के खंभे से बांधकर गाय को बेरहमी से पीटा -युवक का वीडियो वायरल,गाय को मार-मार कर लहुलुहान किया
उज्जैन। शाजापुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बायहेड़ा निवासी युवक कमलसिंह पिता नारायणसिंह चौहान ने बिजली के खंबे से बांधकर गाय को बेरहमी से पीटा है। गाय को युवक ने मार-मार कर खून झार कर दिया । कुछ लोग जब उसे ऐसा करने रोकने गए तो युवक ने उन्हें कहा कि तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले। बकौल थाना प्रभारी संतोष वाघेला पशु क्रुरता अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर युवक को नोटिस देकर छोडा गया है। युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी । उसने पहले गाय…
Read Moreठेला एवं ई-रिक्शा खरीदी घोटाले में तत्कालीन सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सहित सीएमओ पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन। वर्ष 2023 में आगर –मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद में 5 नग ई-रिक्शा व ठेला खरीदी में हुए घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सिसोदिया,सीएमओ जगदीश भैरवे एवं अन्य को आरोपी बनाया है। इस प्रकार प्रथम दृष्टया आरोपीगण के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर अपराध अन्तर्गत धारा 409,120-बी भा.द.वि. एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 13 (1) (ए) एवं 13 (2) पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना जारी है। ईओडब्ल्यू ईकाई उज्जैन एसपी समर वर्मा के अनुसार नगर परिषद सुसनेर जिला आगर-मालवा…
Read Moreकिसानों के पास उपलब्ध भूमि से कहीं अधिक भूमि दर्शाकर दिया धोखाधडी को अंजाम जिला सहकारी बैंक देवास से 8करोड की धोखाधडी, 4 पर नामजद प्रकरण दर्ज
उज्जैन।ईओडब्ल्यू भोपाल ने देवास जिला सहकारी बैंक की राजोदा प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था में हुए 8 करोड के धोखाधडी मामले में प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण में महेश जैन तत्कालीन सचिव एवं सहायक प्रबंधक, दिलीप नागर तत्कालीन पर्यवेक्षक, अनिल दुबे तत्कालीन शाखा प्रबंधक शाखा मंडी, श्रीमती रामकन्या बाई पति तंवरसिंह चौहान, अध्यक्ष बृहताकार प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था मर्यादित राजोदा के साथ अन्य को आरोपी बनाया गया है।ईओडब्ल्यू एसपी समर वर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी अधिकारियों द्वारा किसानो के पास उपलब्ध वास्तविक भूमि से 400…
Read Moreसिंहस्थ घाट निर्माण के दौरान हादसा:मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत,
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को लेकर शिप्रा नदी किनारे बन रहे घाटों के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा बुधवार शाम शांति पैलेस क्षेत्र में हुआ।जानकारी के अनुसार सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को देखते हुए शिप्रा नदी किनारे त्रिवेणी से अंगारेश्वर मंदिर तक 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है। नीलगंगा पुलिस के मुताबिक डुंगरगांव (बड़वानी) का सुरेश (35) पिता…
Read Moreसर्वर फेल होने से राशन वितरण ठप:जिले की 800 राशन दुकानों पर खाली हाथ लौट रहे लोग
उज्जैन। जिले में सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण राशन वितरण पूरी तरह ठप हो गया है। इसका असर जिले की सभी 800 उचित मूल्य दुकानों पर पड़ा है, जबकि ऐसी ही स्थिति पूरे मध्यप्रदेश में बताई जा रही है।प्रतिदिन सुबह से ही लोग राशन दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सर्वर चालू नहीं हो पा रहा है। कई मामलों में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी सिस्टम आगे नहीं बढ़ रहा, जिससे वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही…
Read More