सिंहस्थ घाट निर्माण के दौरान हादसा:मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत,

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को लेकर शिप्रा नदी किनारे बन रहे घाटों के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा बुधवार शाम शांति पैलेस क्षेत्र में हुआ।जानकारी के अनुसार सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को देखते हुए शिप्रा नदी किनारे त्रिवेणी से अंगारेश्वर मंदिर तक 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है। नीलगंगा पुलिस के मुताबिक डुंगरगांव (बड़वानी) का सुरेश (35) पिता नरसिंगा मिट्‌टी की खुदाई कर रहा था, तभी मिट्‌टी धंस गई। जब तक साथियों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।एक माह पहले ही आया था-सुरेश एक माह पहले ही मजदूरी करने आया था। इससे पहले वह दूसरे काम करता था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुरेश अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment