सर्वर फेल होने से राशन वितरण ठप:जिले की 800 राशन दुकानों पर खाली हाथ लौट रहे लोग

उज्जैन। जिले में सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण राशन वितरण पूरी तरह ठप हो गया है। इसका असर जिले की सभी 800 उचित मूल्य दुकानों पर पड़ा है, जबकि ऐसी ही स्थिति पूरे मध्यप्रदेश में बताई जा रही है।प्रतिदिन सुबह से ही लोग राशन दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सर्वर चालू नहीं हो पा रहा है। कई मामलों में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी सिस्टम आगे नहीं बढ़ रहा, जिससे वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही है और दुकानों पर विवाद की स्थिति भी बन रही है।15 तारीख तक मिलना चाहिए राशन-नियमों के अनुसार हर महीने की 15 तारीख तक सभी कार्डधारकों को राशन मिल जाना चाहिए, लेकिन इस बार 12 फरवरी तक भी वितरण शुरू नहीं हो सका है। मजबूरी में लोग खुले बाजार से महंगा अनाज खरीद रहे हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment