ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर सहित प्रदेश और देश के नौ राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का सर्वे मंगलवार से शुरू होगा। इंदौर में तीन दिन से अलग-अलग स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसमें उन्हें बताया गया कि वोटर से कैसे संपर्क करना है, मैपिंग कैसे करना है और मतदाता न मिले तो क्या करना है, किस तरह ईआरओ को रिपोर्ट देनी है। अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी पंवार नवजीवन विजय ने बताया कि मंगलवार से अलग-अलग…
Read MoreCategory: इंदौर
तीन पुलिसकर्मियों ने नशे में धुत होकर दौड़ाई कार पांच लोगों को टक्कर मारी
ब्रह्मास्त्र इंदौर नशे में धुत होकर कार चला रहे पुलिसकर्मियों ने रावजी बाजार इलाके में 4 से 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों की मानें तो कार में तीन पुलिसकर्मी वर्दी में थे। लोगों ने जब उनकी लहराती हुई गाड़ी आते देखी तो घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार रोकते ही खुद को भीड़ से घिरा हुआ देख वे लोगों से विवाद कर भाग निकले। घटना सोमवार रात 10.30 बजे रावजी बाजार इलाके में हुई। सफेद रंग की एक कार में तीन पुलिसकर्मी रहवासी क्षेत्र में…
Read Moreइंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या
केटीएम शोरूम के पास पड़ा मिला, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह हीरानगर में गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एमवाय भेजा गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मृतक का नाम कालू उर्फ शुभम है। करीब सोमवार रात 11 बजे उसके केटीएम शोरूम के पास घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर…
Read Moreउज्जैन की बस कार के साथ भेरूघाट खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 30 को बचाया
नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रातभर चला रेस्क्यू आॅपरेशन ब्रह्मास्त्र इंदौर/उज्जैन इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी एक बस और कार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 लोग इंदौर के एमवाय अस्पताल और 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसा सोमवार रात करीब 9.40 बजे सिमरोड के पास भेरूघाट पर हुआ।…
Read Moreचूहों ने खोद दी शास्त्री ब्रिज की मिट्टी, किनारे से धंस गई 6 फीट लंबी रोड
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे यहां एक गड्ढा हो गया। गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भराव के दौरान टीम को पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया। चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले।…
Read Moreदेह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 नाबालिग, 3 महिलाएं और 2 पुरुष पकड़ाए
ब्रह्मास्त्र इंदौर राजस्थान सीमा से सटे मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के गढ़ माने जाने वाले ओसारा गांव की बदनाम बस्ती पर कार्रवाई की। संयुक्त दबिश में 8 नाबालिग लड़कियां, 3 महिलाएं और 2 पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने नाबालिगों को काउंसिलिंग के लिए किशोर कल्याण समिति मंदसौर भेजा। बालिग महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। भानपुरा पुलिस को लंबे समय से ओसारा बस्ती में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस…
Read Moreइंदौर के केमिकल गोडाउन में दो महिलाएं जिंदा जलीं
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में एक केमिकल गोडाउन में आग लग गई। इसमें दो महिलाएं जिंदा जल गईं। महिलाओं ने एकादशी पर दीया जलाया था। इससे उनकी साड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से भड़कीं। वहां मौजूद दो बच्चे जान बचाकर बाहर भागे। घटना शनिवार शाम राऊ के पास आरआर कैट रोड पर स्थित एक गोडाउन की है। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोडाउन में थिनर स्टोर होता था- जिस…
Read Moreइंदौर की तीन युवतियों ने शुरू किया देश का पहला डिस्काउंट आधारित बीमा स्टार्टअप — मुनाफे का हिस्सा शहीदों के परिवारों को समर्पित
इंदौर की तीन युवतियों ने शुरू किया देश का पहला डिस्काउंट आधारित बीमा स्टार्टअप — मुनाफे का हिस्सा शहीदों के परिवारों को समर्पित इंदौर। बीमा क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए इंदौर की तीन युवतियों — नैना चौहान, अनुश्री श्रीवास्तव और शीबा नाज — ने मिलकर भारत का पहला डिस्काउंट आधारित इंश्योरेंस स्टार्टअप शुरू किया है। इस पहल की खास बात यह है कि कंपनी अपने प्रॉफिट का 5% हिस्सा शहीद सैनिकों की पत्नियों और बच्चों के कल्याण के लिए दान करेगी। स्टार्टअप की संस्थापक नैना चौहान ने…
Read Moreइंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़ और पथराव
इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद तोड़फोड़ और पथराव युवकों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, राहगीरों पर फेंके पत्थर; पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया इंदौर। शहर में देवउठनी ग्यारस की रात हिंसा में बदल गई जब एक नाबालिग की हत्या के बाद उसके साथियों ने सड़क पर जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। शनिवार देर रात एमआर-9 स्थित मदरहुड हॉस्पिटल के पास संजय नगर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट के युवक ने 17 वर्षीय…
Read Moreइंदौर में हवाई रेस्टोरेंट को नहीं मिली अनुमति
इंदौर में हवाई रेस्टोरेंट को नहीं मिली अनुमति नगर निगम ने लाइसेंस किया कैंसिल, 160 फीट ऊंचाई पर ‘एयर डाइन’ शुरू करने की थी योजना इंदौर। शहर में बायपास पर फीनिक्स सिटाडेल के पास झालरिया क्षेत्र में बनने वाले हवाई रेस्टोरेंट (एयर डाइन) को नगर निगम की अनुमति नहीं मिली है। कंपनी ने इसके संचालन के लिए लाइसेंस का आवेदन किया था, जिसे निगम ने निरस्त कर दिया। इस रेस्टोरेंट को जमीन से 160 फीट ऊंचाई पर क्रेन की मदद से हवा में शुरू करने की योजना थी। सोशल मीडिया…
Read More