ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर के पुराने और व्यस्त शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे यहां एक गड्ढा हो गया।
गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाली लेन में 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया था।
सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भराव के दौरान टीम को पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया।
चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले। यह पहली बार नहीं है। इससे 10 महीने पहले भी यही स्थिति बनी थी। तब चूहों ने 200 से ज्यादा होल कर दिए थे।
ब्रिज पर भोजन
बांटने से बढ़ रहे चूहे
ल्ल जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पुल के नीचे काफी चूहे हैं। राठौर के मुताबिक, स्टेशन, रीगल और शास्त्री ब्रिज के बीच रोज कई संस्थाएं और लोग गरीबों को खाना बांटते हैं, जिससे चूहे बढ़ गए हैं। स्थायी समाधान के लिए इसे कांक्रीट से भरेंगे और पेस्ट कंट्रोल करवाएंगे।
ल्ल बता दें, शास्त्री ब्रिज इंदौर का सबसे व्ययस्तम ब्रिज है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती है। रविवार होने की वजह से यहां पर भीड़ कम थी।
