मंगलनाथ मंदिर में मुख्य द्वार से पत्थर गिरे:श्रद्धालु बाल-बाल बचे

उज्जैन।मंगलनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे वजनी लाल पत्थर और फर्शियां अचानक नीचे गिर गईं। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और श्रद्धालुओं की आवाजाही थी, लेकिन सौभाग्य से पत्थर गिरने के दौरान कोई व्यक्ति नीचे मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह हुआ। पत्थरों के गिरते ही परिसर में श्रद्धालु सहम गए। गिरते पत्थरों की चपेट में आकर नीचे रखा एक मजबूत गमला पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने मुख्य द्वार का उपयोग बंद कर दिया और पुराने द्वार से आवाजाही करने लगे।बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य पिछले सिंहस्थ मेले के दौरान कियाथा। इस घटना के बाद मंदिर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।मंगलनाथ मंदिर के गादीपती महंत भारती ने कहा कि यदि समय पर रखरखाव किया जाता तो ऐसी घटना नहीं होती। इसका वीडियो कलेक्टर को भेजकर उन्हें घटना से अवगत कराया गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment