महिदपुर। मध्यप्रदेश स्टेट टीबी एसोसिएशन, भोपाल द्वारा महिदपुर निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय छजलानी को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं टीबी मरीजों की आजीवन सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्था के अध्यक्ष जयपाल सचदेव एवं मानद सचिव डॉ. मनोज वर्मा द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. विजय छजलानी इंदौर जिले के पूर्व जिला क्षय अधिकारी रह चुके हैं और उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए टीबी उन्मूलन के लिए उल्लेखनीय…
Read MoreCategory: Uncategorized
पाकिस्तानी बहू को एमपी हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद:पति पर आरोप- भारत में रहकर अवैध रूप से संपत्ति खरीदी, जांच कराएं
इंदौर।विक्रम नागदेव की पत्नी पाकिस्तान में है। अब वो दिल्ली की युवती से दूसरी शादी करने जा रहा है।इंदौर ही नहीं पूरे भारत में इन दिनों पाकिस्तानी हिंदू कपल की शादी और तलाक का मामला चर्चाओं में है। पाकिस्तान से शादी कर इंदौर आई और फिर ससुराल वालों द्वारा लौटाई गई बहू ने न्याय के लिए हाई कोर्ट की शरण ली है। मामले में इसी सप्ताह सुनवाई होना है। बड़ा सवाल है आखिर क्यों पत्नी को भारत की कोर्ट की शरण लेना पड़ी? पत्नी को भारत में न्याय कैसे मिलेगा।निकिता…
Read Moreएक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा-मथुरा में 8 बसें-3 कारें टकराईं, 13 जिंदा जले:शरीर के टुकड़े 17 पॉलिथीन में ले गए; एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा, 70 घायल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। 70 लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि बसों में कटे हुए अंग मिले हैं। पुलिस ने इन्हें 17 पॉलिथीन बैग में भरकर ले गई है। अब डीएनए टेस्ट से इनकी पहचान की जाएगी।हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों और 9…
Read Moreचाइनीज मांझे पर पुलिस की सख्ती:30 हजार की 47 रील जब्त कर पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस,
उज्जैन। उज्जैन में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे से लोगों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफउज्जैन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना पर नीलगंगा थाना पुलिस ने रविवार शाम पांच लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत की 47 रील चाइनीज मांझा जब्त किया है।पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उनसे उठक-बैठक भी लगवाई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कान पकड़कर आगे से चाइना धागा नहीं बेचने की कसम भी खाई। नीलगंगा थाना प्रभारी…
Read Moreएलिवेटेड ब्रिज की मंजूरी पर सियासी घमासान:सज्जन सिंह वर्मा का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा-मूर्खों की जमात को अब समझ में आया
इंदौर।इंदौर में एलिवेटेड ब्रिज को साढ़े छह साल बाद बीजेपी सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सियासत गरमा गई है। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस फैसले को लेकर विवादित बयान दिया है। वर्मा ने दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के सामने खड़े होकर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने एलिवेटेड ब्रिज परियोजना को पहले लटकाने और अब वर्षों बाद मंजूरी देने पर सवाल उठाए। सज्जन वर्मा ने कहा कि “मूर्खों की जमात को अब छह साल बाद समझ में आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता नेपरिवार सहित किए महाकाल के दर्शन; मंदिर समिति ने किया सम्मान
उज्जैन।श विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और फिल्म अभिनेता राज अर्जुन ने अपने परिवार के साथ दर्शन किए। ये सभी वीआईपी दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।संध्या आरती के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सपरिवार के साथ भगवान महाकाल का नंदी हॉल से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत और दिव्य दर्शन हुए हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की…
Read Moreकिसानों के खेतों में पहुंच मोहनपुरा परियोजना सिंचाई का पानी किसान खुश
सारंगपुर। मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है जिससे प्रेशर से खेतों में सिंचाई की जाएगी। भ्याना क्षेत्र में मोहनपुरा परियोजना से सिंचाई का पानी छोडने के कारण किसान खुश हैं, क्योंकि यह परियोजना उनके खेतों तक पानी पहुंचाकर उनकी समृद्धि और खुशहाली का आधार बन रही है। इस परियोजना के तहत किसानों को अब अपने खेतों में पानी मिलेगा, जिससे वे खेती-किसानी कर सकेंगे और पलायन की मजबूरी से बचेंगे। मोहनपुरा परियोजना देश की पहली ऐसी परियोजना है जो प्रेशरयुक्त पाइपलाइन से खेतों की सिंचाई…
Read Moreरामलीला मैदान की महारैली में शामिल होनेकांग्रेस कार्यकर्ता रवाना
सुसनेर। विधायक भैरो सिंह बापू के नेतृत्व में शनिवार को करीब 5 बसों के माध्यम से लगभग 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह जत्था नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महारैली में सहभागिता के लिए प्रस्थान किया। रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ बसों को विदा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read Moreपूरा शहर जिन आवाजों से कभी कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी पुलिस की सख्ती गई छुट्टी पर… पटाखा बुलेटें फिर निकलीं ड्यूटी पर.. सड़कों पर टशन दिखाते नजर आते हैं
उज्जैन। शहर की सड़कों पर एक बार फिर पटाखा साइलेंसर वाली बुलेटों का आतंक लौट आया है। जिन आवाजों से कभी पूरा शहर कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी हैं। रात ढलते ही हर गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर धड़-धड़, पट-पट की आवाजें सुनाई देती हैं। , जिनमें युवा तेज रफ्तार में बुलेट दौड़ाते और धमाके जैसी आवाजें निकालते दिख रहे हैं। फ्रीगंज, सांवेर रोड, देवास रोड नानाखेड़ा, इंदौर रोड सहित आरटीओ की तरफ अधिकतर यह पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है।…
Read Moreअटल जी की 100 वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को चार विद्वानों को अटल अलंकरण,डा.जटिया भी होंगे सम्मानित -उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री लेंगे भाग,अटल जी पर केंद्रित लघु फिल्म का होगा प्रदर्शन
इंदौर/उज्जैन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीति में सुचिता के प्रतीक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 100 वें जयंती वर्ष के मौके पर इंदौर में 21 दिसंबर को शून्य से शतक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.सत्यनारायण जटिया सहित चार विद्वानों को अटल अलंकरण प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भाग लेंगे। अटल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय…
Read More