90 ग्राम एमडी ड्रग व 5 किलो डोडाचूरा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना नई आबादी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी वसीम उर्फ गोलू (24) पिता फारुख मेव निवासी खानपुरा मंदसौर तथा मोहम्मद शब्बीर उर्फ शाहनवाज (26) पिता मोहम्मद रफीक मेवाती निवासी जावरा के कब्जे से 90 ग्राम एमडी ड्रग कीमत 9 लाख रु. व 5 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 10 हजार रुपए व कार क्र. जीजे 03 एलबी 6917 व दो मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने यह सामग्री विक्रमसिंह (32) पिता जबरसिंह राजपूत निवासी बस्तवां जिला जोधपुर राज. और गणपतराम (32) पिता भोलाराम जाट  निवासी गोदेलाई जिला जोधपुर राज. को देने जाने तथा अप्पी उर्फ अफरीद पिता उमर कोका निवासी झुग्गी झोपड़ी इंद्रा कॉलोनी मंदसौर से लाने की बात बताई। पुलिस ने विक्रमसिंह व गणपतराम को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी अप्पी उर्फ अफरीद की तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment