88 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

​मंदसौर । जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरखेड़ा विरपुरिया फंटे पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन निवासी दिनेश पिता गुरपाल शर्मा और अमृतलाल पिता तीर्थराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से मिनी ट्रक, दो मोबाइल फोन और ट्रक में लदा घरेलू सामान भी जब्त किया है। थाना नारायणगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पकड़े गए आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment