, पटना। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार की ओर से 29 जून तक बंगला खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है। इसी बीच आवास से सीसीटीवी कैमरे हटाए जाने और सामान की पैकिंग शुरू होने से शिफ्टिंग की तैयारियां तेज होती दिख रही हैं।शुक्रवार को आवास के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खोल दिया गया। वहीं ऑटो से कार्टन मंगाकर सामान पैक करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई।इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से चल रही आवास खाली करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।39 हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में मरम्मत और पेंटिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।लालू-राबड़ी परिवार कब तक नए बंगले में शिफ्ट होगा, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
29 जून से पहले राबड़ी आवास खाली करने की तैयारी तेज, पैकिंग शुरू; हटाए CCTV कैमरे