इंदौरतिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है।तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से निकलकर होटल स्टाफ के पास पहुंचा।कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया…
Read MoreDay: September 10, 2026
मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश , डबल माइंड हो गए
लखनऊ।बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने गुरुवार सुबह 9 बजे X पर लिखा-आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। उनके ससुर ने इस्तीफे में देरी कर दी। …
Read MoreRICS समिट: 7 राज्यों की ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक:DGCA बोला- 3 दिन विमान न उड़ाएं; स्ट्रीट वेंडर्स स्टॉल नहीं लगेंगे
नई दिल्ली।नई दिल्ली में BRICS समिट की वजह से हवाई सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने उत्तर प्रदेश समेत 7 राज्यों के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की उड़ानों पर रोक लगा दी है।DGCA ने ट्रेनिंग सेंटर्स को भेजे संदेश में कहा है कि यह पाबंदी 11 सितंबर सुबह 7 बजे से 13 सितंबर रात 11 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने या उड़ान शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा,…
Read Moreट्रम्प बोले-मिडटर्म चुनाव जीता तो हर वोटर को ₹5 लाख:, यह पाकिस्तान की इकोनॉमी का 3.3 गुना
वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे।ट्रम्प ने यह बयान डलास में रिपब्लिकन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने इसे ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया और कहा कि यह अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दिया जाएगा। …
Read Moreझिरन्या में चल समारोह के बीच बंदूकों से हर्ष फायर -वीडियो सामने आने पर 2 हिरासत में, 1 की तलाश
उज्जैन। नागदा के ग्राम झिरन्या में स्वागत चल समारोह के बीच बंदूकों से हवाई फायर होने का वीडियो समाने आने पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। 2 को हिरासत में ले लिया गया है, 1 की तलाश जारी है। वीडियो 20 दिन पुराना होना बताया गया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी एसआई जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि 3 सितंबर को भ्रमण के दौरान ग्राम झिरन्या में मुखबीर द्वारा एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें 3 लोग बंदूकों से भीड़ के बीच हवा में हर्ष फायर…
Read Moreएसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान बनारस की टीम ने खोजा क्षिप्रा में डूबे युवक का शव
उज्जैन। क्षिप्रा नदी में डूबे युवक का शव बनारस की एनडीआरएफ टीम ने एसडीआरएफ के साथ संयुक्त सर्चिंग अभियान में बुधवार को खोज निकाला। मंगलवार को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दिव्यांग युवक त्रिवेणी पुलिया से नदी में गिरा था। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर को त्रिवेणी पुलिया से क्षिप्रा नदी में ग्राम शक्करवासा का रहने वाला राहुल पिता ओमप्रकाश प्रजापत 19 वर्ष गिर गया था। उसे डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। युवक के परिजन भी मौके पर आ गये…
Read Moreसागर जहरीली शराब कांड के बाद उज्जैन में धरपकड़
उज्जैन। सागर में जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। 24 घंटे में पुलिस ने जिले में 405 अवैध शराब क्वार्टर के साथ 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये हिरासत में लिया। कुल 37 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई कर आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस कार्रवाई में पंवासा पुलिस ने पंकज राजपूत से 67 क्वार्टर 2 बीयर केन कीमत 7 हजार 250 रूपये जप्त की। थाना चिंतामण पुलिस…
Read More