नई दिल्ली।नई दिल्ली में BRICS समिट की वजह से हवाई सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने उत्तर प्रदेश समेत 7 राज्यों के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की उड़ानों पर रोक लगा दी है।DGCA ने ट्रेनिंग सेंटर्स को भेजे संदेश में कहा है कि यह पाबंदी 11 सितंबर सुबह 7 बजे से 13 सितंबर रात 11 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने या उड़ान शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मौजूद ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी लागू होगी।BRICS समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली है। इस साल की थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” है।
RICS समिट: 7 राज्यों की ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक:DGCA बोला- 3 दिन विमान न उड़ाएं; स्ट्रीट वेंडर्स स्टॉल नहीं लगेंगे