उज्जैन। विजयादशमी के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर 2026 को महाकाल मंदिर उज्जैन से रामलला मंदिर अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शिवधाम उज्जैन से होगा और इसका समापन रामधाम अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ किए जाने की बात कही गई है। यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा धर्म, आस्था और सामाजिक सद्भाव के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने यात्रा के…
Read MoreDay: September 10, 2026
कोर्ट में मामला, फिर भी बायपास और उज्जैन-जावरा फोरलेन का काम शुरू सिंहस्थ से पहले काम पूरा करने की कवायद, मुआवजा दर के विरोध में ग्रामीण हाईकोर्ट जाने की तैयारी में
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 से पहले सड़क परियोजनाओं को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। न्यायालय में मामले लंबित होने के बावजूद सिंहस्थ बायपास और उज्जैन-जावरा फोरलेन परियोजना के अटके हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग का कहना है कि निर्माण में देरी होने पर सिंहस्थ से पहले परियोजनाओं को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। इधर, परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा दर पर आपत्ति दर्ज कराने वाले ग्रामीण पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। ग्रामीण मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाने…
Read Moreशत-प्रतिशत व्यावसायिक दर से कर वसूली के महापौर ने दिए निर्देश कमर्शियल प्रॉपर्टी का होगा पुनः सर्वे -नियमित करदाताओं को नगर निगम करेगा सम्मानित
उज्जैन। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड, गली एवं मोहल्ले में कमर्शियल प्रॉपर्टी की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी सभी संपत्तियों का पुनः सर्वे कराया जाए तथा जिन संपत्तियों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, उनका नियमानुसार कमर्शियल श्रेणी में पंजीयन करते हुए शत-प्रतिशत व्यावसायिक दर से कर वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संपत्ति कर अधिकारियों को अपने-अपने जोन क्षेत्र में नियमित रूप से सर्वे एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।शहर में लगातार बढ़ रही…
Read Moreकथावाचक कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र, गौभक्तों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
खरगोन। प्रसिद्ध कथावाचक कमल किशोर नागर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला गर्माने लगा है। गुरुवार को संत को मिले धमकी भरे पत्र पर गौभक्तों एवं उनके अनुयायियों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में गौभक्त मंडल ने एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां पूर्व विधायक रवि जोशी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यह धमकी भरा पत्र 4 सितंबर 2026 को जिला झाबुआ के भूराडाबरा स्थित श्री गुरुकृपा शबरी गौशाला में श्रीकृष्ण…
Read Moreनगर निगम के 31 वाहनों का विक्रय 9.40 लाख में करने का निर्णय
उज्जैन। नगर निगम उज्जैन अपने वर्कशाप में खडे 31 वाहनों को मात्र 9.40 लाख में बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निर्णय लिया जा चुका है। इस निर्णय का विरोध प्रतिपक्ष नेता रविराय द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मय दस्तावेज अपनी बात को मिडिया के सामने रखा है। नगर निगम वर्कशॉप विभाग द्वारा निगम स्वामित्व के 31 वाहनों को जिनमें आयशर, डंपर, जेसीबी, स्कॉर्पियो, टाटा डंपर, ट्रैक्टर्स, क्वालिस, हाइड्रोलिक डंपर, जीप, हाइड्रा क्रेन शामिल हैं को विक्रय का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को…
Read Moreगोपाल मंदिर से पैदल मार्च कर संत पहुंचे,कांग्रेसी रामधून गाते पहुंचे विरोध जताया खडे हनुमान को लेकर सियासत गर्माई -एसडीएम ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा विशेषज्ञों,संत समाज और श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ समाधान निकाला जाएगा
उज्जैन । खडे हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने का विरोध बराबर जारी है।इस पर सियासत गर्मा गई है। गुरूवार को यहां महिला साध्वी हर्षानंद गिरि भी पहुंची और वर्तमान स्थल पर भव्य मंदिर की बात कही। बुधवार रात को यहां संत समुदाय एकत्रित हुआ और उसने अपना विरोध व्यक्त किया है। कांग्रेसी यहां रामधून गाते हुए पहुंचे और भगवान को श्री फल भेंट कर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया है। इधर प्रशासन की और से एसडीएम एलएन गर्ग ने बयान जारी कर कहा है कि विशेषज्ञों, संत समाज…
Read Moreएटीएम को काटकर नकदी उड़ाने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार:6 लाख रू., ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त
मंदसौर। जिले की गरोठ पुलिस ने भानपुरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 6 लाख रू. नकद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, एटीएम के कटे हुए पार्ट्स और मोबाइल फोन जप्त किए हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनोद कलोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…
Read Moreसवारी छोड़कर लौट रहे चालक से मारपीट कर 7 हजार रुपये लूटे
नेपानगर। नगर के सात नंबर गेट क्षेत्र में देर रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। सवारी छोड़कर लौट रहे चार पहिया वाहन चालक को तीन अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ाकर रोक लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर लूटपाट की।पीड़ित युवक शाहरुख मंसूरी ने बताया कि वह सवारी गाड़ी लेकर खेरदा, धर्मपुरी के पास सवारी छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय रात करीब सवा 12 बजे नेपानगर के सात नंबर गेट के पास तीन अज्ञात लड़कों ने उसकी गाड़ी के सामने गाड़ी खड़ी…
Read Moreअवैध रूप से पाए पीडीएस खाद्यान मामले में दर्ज की एफआईआर
टांडा। – पिछले दिनों ग्राम पंचायत बडकच्छ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का पीडीएस खाद्यान्न दूसरी पंचायत के ग्राम बांकी(टाण्डा) स्थित एक निजी मकान में पाए जाने के मामला को लेकर जाँच में आरोपियों के दोषी पाए जाने पर कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी निलेश जाधव की शिकायत पर टाण्डा थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। थाना टाण्डा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान ग्राम बड़कच्छ 2212048 की आवंटित संस्था गंगा स्व सहायता की अध्यक्ष सेवन्ती पति नारायण मछार निवासी बड़कच्छ एवं विक्रेता फूलवन्ती पति पूनमसिंह मिनावा निवासी…
Read Moreसेंट्रल जेल में एनडीपीएस के आरोपी पर हमला: सिर और नाक पर किए वार: एमजी रोड पुलिस ने दर्ज की FIR
इंदौर। सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद विचाराधीन कैदी पर एक अन्य कैदी ने खाना बांटने वाले डंके से हमला कर दिया। आरोपी ने कैदी के सिर और नाक पर वार किए। घटना के बाद जेल अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज कराया गया और मेडिकल कराया गया। सेंट्रल जेल प्रबंधन की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।बैरक नंबर 2 के पास घूम रहा था कैदी-सेंट्रल जेल अधिकारियों की शिकायत के अनुसार, जूना पीठा निवासी शाकीर उर्फ मेडिकल पुत्र…
Read More