मनावर। पुलिस ने थाना प्रभारी की फर्जी रबर सील बनाकर युवाओं को फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य सोलंकी सरकारी और निजी नौकरियों के लिए युवाओं से 500-500 रुपये लेकर अपनी दुकान से यह फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। फर्जी सील और लैपटॉप बरामद-पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी आदित्य सोलंकी की दुकान से अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान मौके से थाना मनावर की फर्जी रबर सील बरामद की…
Read More