भोपाल।मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पात्रता परीक्षा में जो भी छूट दी जानी थी, वह पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में अब होने वाली किसी भी भर्ती में पात्रता परीक्षा पास किए बिना कोई भी शिक्षक नियुक्त नहीं किया जा सकता।पुनर्विचार याचिका राज्य सरकार के साथ मध्य प्रदेश और देशभर के अन्य राज्यों के शिक्षा संगठनों की ओर से दायर की गई थी। याचिकाओं में 1998 से 2009 के बीच नियुक्त…
Read MoreDay: May 13, 2026
निगम कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई : उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त:,
इंदौर।इंदौर के उद्यान विभाग के 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ये बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित थे।समीक्षा मीटिंग के दौरान इन कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली थी, यह कर्मचारी पिछले कई महीनों से लगातार बिना सूचना/सक्षम स्वीकृति के अपने काम से अनुपस्थित है। इनके काम पर नहीं रहने से उद्यान विभाग के काम प्रभावित हो रहे थे।साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता…
Read Moreअस्पताल में गार्ड ने की मारपीट:अफसरों ने जांच के बाद करवाई की बात कही, वीडियो हुआ वायरल
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे युवकों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल में तैनात गार्डों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक कुछ युवक अपने एक साथी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल स्टाफ और युवकों के…
Read Moreट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे:बेटा और बहू भी साथ;2017 के बाद उनका पहला चीन दौरा
वॉशिंगटन डीसी/बीजिंग।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे। उनका विमान बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां चीनी उपराष्ट्रपति हान जेंग ने उन्हें रिसीव किया। हान जेंग को शी जिनपिंग का भरोसेमंद माना जाता है और वे पिछले साल ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।ट्रम्प के एयर फोर्स वन से उतरते समय करीब 300 बच्चे नीले और सफेद रंग की यूनिफॉर्म में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ये अमेरिका और चीन के झंडे लहरा रहे थे। ट्रम्प के साथ उनके…
Read Moreअस्पताल का लाइसेंस निरस्त:युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया था हंगामा; शिफ्ट होंगे मरीज
उज्जैन।उज्जैन के एमपी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। 21 अप्रैल की रात इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवाब मांगा था लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में बुधवार को सीएमएचओ ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन…
Read Moreअवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार: पश्चिम बंगाल का युवक भी हिरासत में
भोपाल। शाहपुरा इलाके में रहने वाली एक उज़्बेकिस्तान की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला बिना वीजा के किराए के मकान में रह रही थी।महिला के साथ पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक युवक की भी गिरफ्तारी की गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का वीजा करीब एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था।पुलिस के मुताबिक त्रिलोचन नगर निवासी मकान मालिक ने किराएदार साजिद हुसैन खान को फ्लैट खाली करने के लिए कहा था। सोमवार को जब साजिद सामान लेकर फ्लैट…
Read Moreगूगल मैप के चक्कर में थाने पहुंचा शराब का ट्रक:1500 पेटीव्हिस्की जब्त; पुलिस कर रही जांच
सागर।सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने बहेरिया मार्ग पर 1500 पेटी शराब (बॉम्बे व्हिस्की) से भरा एक आयशर ट्रक (MP 09 DF 0620) पकड़ा है। वाहन में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर ने खेप को वैध बताते हुए संबंधित दस्तावेज पेश किए हैं, जिनकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।नींद और गूगल मैप ने भटकाया रास्ता- पूछताछ में ड्राइवर रामचंद्र वर्मा ने बताया कि यह शराब खरगोन जिले के बड़वाह से लोड की गई थी और इसे जबलपुर होते हुए रीवा पहुंचाना था। सफर के दौरान उसकी आंख लग गई, जिसके…
Read MoreCBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी: पास:देशभर में 85.20% रहे नतीजे
भोपाल।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों के साथ देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। इस वर्ष भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा।रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल रीजन का…
Read Moreपीएम केबेंगलुरु दौरे के दौरान रूट पर विस्फोटक के बाद अब टाइमर मिला:
बेंगलुरु।पीएम मोदी के 10 मई को बेंगलुरु दौरे के दौरान मिलीं जिलेटिन की छड़ों के बाद अब ऐसे अतिरिक्त सामान भी बरामद हुए हैं, जिनसे धमाका ट्रिगर किया जा सकता है।पुलिस को तीन दिन बाद वहीं से एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और टाइमर मिला है। ये सामग्री एक गत्ते के डब्बे में थीं। पुलिस ने आशंका जताई कि जिन लोगों ने इसे वहां रखने की कोशिश की, वे इसे असेंबल (जोड़) नहीं पाए।प्रधानमंत्री 10 मई को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे…
Read Moreट्रम्प 8 साल बाद चीन रवाना:मस्क-समेत 17 CEO साथ ले गए, 9 लाख करोड़ की बोइंग विमान डील संभव
वॉशिंगटन डीसी/बीजिंग।ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार रात चीन दौरे पर रवाना हुए। ट्रम्प 13 से 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। यह 2017 के बाद उनका पहला चीन दौरा होगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ट्रम्प के बीच गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग दौर की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ताइवान, रेयर अर्थ मिनरल्स, AI और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।ट्रम्प के साथ इलॉन मस्क, एप्पल CEO टिम कुक और बोइंग CEO समेत 17 बड़े अमेरिकी कारोबारी…
Read More