महिदपुर रोड। नगर की सीमा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में 2 करोड़ की लागत से निर्मित बस स्टैंड पूरा निर्मित होकर लगभग छः: से महिने से अधिक समय से शुभारंभ की प्रतीक्षा जोह रहा है बस स्टैंड का यदि शीघ्र शुभारंभ हो जाता है तो महिलाओं के लिये सर्व सुविधा युक्त सुविधा घर पर्याप्त मात्रा में व्यापार व्यवसाय करने के लिये व्यापारियों के लिये 36 से अधिक दुकानों का निर्माण अनेक नये व्यापारियों को रोजगार व्यवसाय करने का मार्ग प्रशस्त करेगा बस स्टैंड परिसर में एक साथ 10 से अधिक बसें खड़ी होने बारिश गर्मी तथा ठंड के दौरान यात्री बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये सुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय के उपयोग के साथ नगर के व्यापार व्यवसाय में भी यह बस स्टैंड शुरू होना निश्चित रूप से मददगार साबित होगा । इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच ऋतु पाटीदार ने बताया बस स्टैंड परिसर में यात्री बसों के प्रवेश के लिये पर्याप्त स्थान की व्यवस्था के लिये वरिष्ठ अधिका रियों को लिखा गया है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग निर्माण कार्य की एजेंसी थी हमारे द्वारा कार्य पूरा कर लिया गया है बाकी व्यवस्था राजस्व विभाग तथा ग्राम पंचायत को देखना है ।
2 करोड़ की लागत से सुविधा युक्त निर्मित बस स्टैंड जौह रहा उद्घाटन की प्रतीक्षा:शुरू हो तो मिले दिक्कतों से मुक्ति