2 CSI, सहायक CSI, दरोगा का वेतन काटा:नालों में कचरा देख नाराज हुए कमिश्नर; शौचालय को भी देखने पहुंचे

इंदौर।इंदौर के जोन 18, 8 और 5 के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग कामों को देखने के लिए सोमवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पहुंचे। उनके साथ अपर आयुक्त आशीष पाठक, सहायक यंत्री आकाश जैन, संबंधित जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, विभागीय अधिकारी भी थे।

सबसे पहले वे जोन 18 में आने वाले कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पीछे स्थित जगन्नाथ धर्मशाला के पास पहुंचे। यहां नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग के कामों को देखा। यहां नाले के किनारे कचरा और गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर नाराज हो गए।उन्होंने नाराजगी जताते हुए, लापरवाही बरतने पर सीएसआई विनय मिश्रा, सहायक सीएसआई सोहरन सिंह और इलाके के दरोगा अंजु रील का तीन-तीन दिन का वेतन काटने को कहा।क्षेत्र में ही सार्वजनिक शौचालय को भी देखने पहुंचे। यहां सीटीपीटी की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली और मौके पर केयर टेकर भी नहीं था। इस पर उन्होंने संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से कहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment