18 विभिन्न वाहन चालकों से शमन शुल्क के रूप में 9700 की वसूली की

महिदपुर रोड। स्थानीय पुलिस ने महिदपुर पुलिस अधीक्षक जेंडर लिंग जेरेपा की उपस्थिति में सोमवार की शाम को नगर के नागदा तिराहे पर सघन निरीक्षण अभियान चला कर नागदा तिराहे से गुजरने वाली यात्री बसों मोटर सायकिल सवारों तथा अन्य वाहनों की सघन जांच कर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने ट्रकों स्कॉर्पियो तथा अन्य चौपहियां वाहनों का नियम विरुद्ध परिचालन करने वाहनों का बीमा ड्राइविंग लाइ सेंस व अन्य कमियां पाये जाने वाले वाहन मालिकों से वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई 18 विभिन्न वाहनों के मालिकों से शमन शुल्क के रूप में ? 9700 की राशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई । नगर निरीक्षक राम सिंह भाभौर ने बताया नियमों के विरुद्ध वाहनों का परिचालन करने वाहनों के पूरे अभिलेख साथ नहीं रखने सहित अन्य कमियां पाये जाने वाहन मालिकों के चालान बना कर उनसे अर्थ दंड की वसूली की गई सघन निरीक्षण अभि?यान करीब 2 घंटे से अधिक समय से चला इस दौरान एक हूटर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी का भी नियम विरुद्ध हूटर लगा पाये जाने पर चालन बनाया गया हालांकि कुछ वाहन चालकों ने एस डी ओ पी तथा नगर निरीक्षक से नेताओं से बात करने की भी कोशिश की जिस पर बात कराने की कोशिश करने वाले वाहन धारियों के तीन तीन चालान विभिन्न कमियों के का रण बने जाकर उनसे अर्थ दंड वसूला गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment