उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमपुरा में रहने वाली 17 साल 6 माह की बालिका 23 दिसंबर 2023 को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग का होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया था। 17 माह बाद जानकारी मिली कि लापता बालिका गुजरात के अहमदाबाद से उज्जैन आ रही है। पुलिस नानाखेड़ा बस स्टेंड पहुंची और बालिका को दस्तयाब किया। बताया जा रहा है कि बालिका के माता पिता उसकी शादी करना चाहते थे। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग था, बालिका परिवार को बिना बताये अहमदाबाद चली गई थी। कुछ दिन मजूदरी करने के बाद उसका प्रेमी जो राजीव रत्न कालोनी में रहता है, वह भी अहमदाबाद पहुंच गया। दोनों ने कुछ माह साथ मजदूरी की और बालिका के बालिग होने पर मंदिर में शादी रचा ली। अब वह 19 वर्ष होने आई है और गर्भवती है। पुलिस मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज करायेगी।
संबंधित समाचार
-
न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा
उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान... -
घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण
उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर... -
शाही मस्जिद मामला: 14 उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में -4 को भेजा गया जेल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरें
उजजैन। चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू...