15 वर्षों से ग्रामीण कर रहे हाईस्कूल की मांग विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी परेशानी

सुवासरा। । क्षेत्र के गांव रहिमगढ़ में हाईस्कूल की मांग पिछले करीब 15 वर्षों से की जा रही है,  लेकिन अब तक इस ओर कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्कूल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, बावजूद इसके जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। मुक्यमंत्री से मांग की गयी हे की  गांव के कक्षा आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। वर्तमान में करीब 45 बच्चों को शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री से कैलाश सूर्यवंशी , राजू सूर्यवंशी, सत्यनारायण सूर्यवंशी, गोरधनलाल सूर्यवंशी सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नवीन हाईस्कूल की स्वीकृति प्रदान कर विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शासन इस मांग पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment