11 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य नमूने लिए, असत्यापित उपकरण एवं बाट जप्त: किए प्रकरण दर्ज

इंदौर।      दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 26 खाद्य नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान 11 प्रतिष्ठानों की जाँच की गई तथा दो प्रतिष्ठानों पर नापतोल विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई।

                                            आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश, भोपाल मनोज पुष्प के निर्देशन तथा कलेक्टर  शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान छोटा बांगड़दा स्थित मुस्कान डेयरी से पनीर, ट्रेडिशनल स्वीट्स एवं घी के तीन नमूने तथा स्कीम नंबर 51 स्थित स्नेहल डेयरी से पनीर एवं घी के दो नमूने लिए गए। राधास्वामी नगर, चितावद रोड स्थित राममोहन दूध दही भंडार से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।      एसडीए कंपाउंड, मूसाखेड़ी स्थित श्री बसंत इंटरप्राइजेज का प्राप्त शिकायत के आधार पर निरीक्षण कर कीर्ति गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। इस दौरान नापतोल विभाग द्वारा तेल के पैकेटों की जाँच की गई, जिसमें पैकेटों पर आवश्यक घोषणाएँ एवं वजन नियमानुसार पाए गए। प्रतिष्ठान में उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण असत्यापित पाए जाने पर जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी क्षेत्र में फार्मर्स मिल्क कार्ट से मावा, मिल्क केक, रसगुल्ला एवं केसर पेड़ा के चार नमूने लिए गए। यहाँ साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। नापतोल विभाग द्वारा प्रतिष्ठान में उपयोग किया जा रहा असत्यापित बाट भी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment