जावरा । हुसैन टेकरी से 4 अगस्त को लापता हुए तीन नाबालिक भाई बहनों को सीसीटीवी फुटेज तकनीकी विश्लेषण सोशल मीडिया फोटो युक्त पोस्टर के व्यापक प्रचार प्रचार से सकुशल बरामद कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि लापता बच्चों में 14 वर्षीय बालिका 12 एवं 3 वर्षीय बालिका शामिल थे ।बच्चों की गुमशुदगी के बाद पुलिस टीम ने बारीकी से जांच की। हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी कन्हैया अवाश्या और टीम ने जांच के दौरान जावरा, ढोढर ,नामली, रतलाम, इंदौर, दलोदा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खगाले पुलिस को जब 20 अगस्त को तीनों लापता बच्चों के माटुंगा रोड स्थित डेविड चिल्ड्रन’एस होम मुंबई में होने की पुष्टि हुई तो पुलिस टीम परिजनों के साथ मुंबई पहुंची तथा आवश्यक वैधानिक दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण कर बच्चों को सुरक्षित जावरा लाया गया ।लापता बच्चों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।बच्चों को तलाश में चौकी प्रभारी अवाश्या एएस आइ नरेश पांडे ,विदेश, प्रधान आरक्षक बद्रीलाल, आरक्षक कमलेश, गोविंद ,मनोज एवं महिला आरक्षक रिंकू की भूमिका रही।
हुसैन टेकरी से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस मुंबई से सुरक्षित ले आई